धनबाद की खबरें:-

Advertisements

धनबाद की खबरें:-

शिवालयों में आज सामूहिक मंत्र जाप करेंगे भाजपाई

डीजे न्यूज, धनबाद: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के पावन अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शनिवार को  शिवालयों में सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना एवं मंत्र जाप का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति, राष्ट्र स्वाभिमान एवं आस्था के प्रतीकों को सशक्त करना है।
इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक  राज सिन्हा द्वारा शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राष्ट्र, प्रदेश एवं जनकल्याण की कामना की जाएगी।
भाजपा धनबाद महानगर ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से इस आयोजन में सहभागी बनकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
——————————
डीडीसी ने किया मेधा डेयरी का निरीक्षण

धनबाद: उप विकास आयुक्त  सन्नी राज ने शनिवार को बरमसिया स्थित मेधा डेयरी का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बेलगड़िया में विस्थापितों के लिए आजीविका बढ़ाने को केन्द्र में रखते हुए झारखंड मिल्क फ़ेडरऐसन के साथ विस्तृत चर्चा की। जिसमें डेयरी कोआपरेटिव सॉसायटी को सशक्त बनाने, विभिन्न स्थानों को चयनित कर कलेक्शन सेंटर्स व मार्केटिंग के लिए मिल्क पार्लर शुरू करने पर बल दिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि इससे बेलगड़िया में विस्थापितों के लिए स्वरोजगार के नए आयाम खुल सकते हैं।

इससे पहले उन्होंने केन्दुआडीह स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उसे और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top