पहली बार गिरिडीह भाजपा को मिला दो जिलाध्यक्ष, आतिशबाजी के साथ शोभा यात्रा

Advertisements

पहली बार गिरिडीह भाजपा को मिला दो जिलाध्यक्ष, आतिशबाजी के साथ शोभा यात्रा

महानगर अध्यक्ष के रूप में रंजीत राय व ग्रामीण जिलाध्यक्ष के रूप में महेंद्र वर्मा के नाम की घोषणा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा संगठन में पहली बार गिरिडीह जिले को दो जिलाध्यक्ष मिला है। गिरिडीह महानगर अध्यक्ष के रूप में रंजीत कुमार राय व गिरिडीह ग्रामीण जिलाध्यक्ष के रूप में महेंद्र वर्मा के नाम की घोषणा शुक्रवार को जिला चुनाव अधिकारी शशि भूषण भगत ने हरिचक स्थित जिला भाजपा कार्यालय में की। इस ऐलान के बाद दोनों जिलाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला कार्यालय से ही जश्न शुरु हो गया। पटाखे छोड़े गए व मिठाईयां बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी। इसके बाद यही से शोभा यात्रा निकाली गई।

घोषणा से पूर्व जिला कार्यालय में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, प्रो विनीता कुमारी, संदीप डंगायच, कामेश्वर पासवान, सुनील पासवान, मनोज सिंह, श्याम प्रसाद, सुरेश मंडल, खिरोधर दास, उषा कुमारी, शालिनी बैसखियार, संगीता सेठ सहित कई भाजपाई मौजूद थे। बैठक में जिला चुनाव अधिकारी शशि भूषण भगत ने घोषणा से पूर्व होनेवाले जिलाध्यक्षों को संगठन को मजबूती देने के साथ पार्टी के कार्यक्रमों व जनता की आवाज बनने का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने दो टर्म लगातार जिलाध्याक्ष रहे महादेव दुबे के कार्यकाल की सराहना की। नए जिलाध्यक्षों को उनसे मार्गदर्शन लेते रहने की बात कही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top