



भाजपा नेता प्रेमचंद कुशवाह की माता का निधन, शोक की लहर

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : बिरनी प्रखंड के भाजपा नेता सह बरहमसिया पंचायत की पूर्व मुखिया प्रेमचंद कुशवाह की 85 वर्षीय माता सोनिया देवी का शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक सभा कर एक मिनट का मौन धारण किया। शुक्रवार शाम को स्वजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख सह माले नेता रामु बैठा, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, लक्ष्मण दास, राजदेव साव, मुखिया दिलीप दास, विष्णुदेव वर्मा, पंसस विजय राय, लक्ष्मण सिंह, श्यामदेव राय, प्रवीण प्रभाकर, बिरेन्द्र साव, झामुमो नेता संतोष कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
दिवंगत के बड़े पुत्र भाजपा नेता प्रेमचंद कुशवाहा, नागेश्वर प्रसाद एवं गोपी वर्मा ने बताया कि मां पूरी तरह स्वस्थ थीं और उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वे मुंह-हाथ धोकर परिवार के साथ घर में बैठकर चाय पी रही थीं, तभी अचानक सीने में दर्द उठा। उन्हें तुरंत इलाज के लिए बिरनी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।




