भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर संगठन ने मंडल चुनाव प्रभारियों की घोषणा की

Advertisements

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर संगठन ने मंडल चुनाव प्रभारियों की घोषणा की

डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धनबाद महानगर संगठन के अंतर्गत महापर्व सदस्यता अभियान 2024-2025 के तहत मंडल संगठन पर्व सहयोगी (मंडल चुनाव प्रभारी एवं सह चुनाव प्रभारी) की घोषणा की गई। इस घोषणा को चुनाव प्रभारी अमित कुमार मंडल (पूर्व विधायक, गोड्डा) एवं चुनाव पर्यवेक्षक राज पलीवार (पूर्व विधायक, देवघर एवं पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार) की सहमति से अंतिम रूप दिया गया।

आज भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सरवन राय ने मंडल चुनाव प्रभारियों की घोषणा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह से कायम है, और इसी कारण संगठन मजबूत बना हुआ है।

 

उन्होंने सभी नव-घोषित मंडल चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों को उनके दायित्व के लिए बधाई देते हुए कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top