



बाघमारा में लगा स्वास्थ्य मेला

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में मंगलवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। उदघाटन बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया।
विधायक ने कहा कि इस मेले के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है, ताकि वे यहां आकर अपना इलाज करा सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भी यही संकल्प है कि देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे।
स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी श्रीनाथ ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के जरिए लोगों के रोगों की जल्द पहचान की जा सकेगी और समय पर इलाज संभव हो सकेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में स्वास्थ्य मेला में आएं और अपनी जांच कराएं। मौक़े पर प्रखंड प्रमुख गीता देवी, डी एल ओ धनबाद डॉक्टर मंजू दास, राजू शर्मा, बिपिन ठक्कर आदि मौजूद थे।




