तीन दिनी सोहराय पर्व का समापन

Advertisements

तीन दिनी सोहराय पर्व का समापन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पांडेडीह एवं सरसकुंडी गांव में आयोजित तीन दिवसीय सोहराय पर्व का समापन मंगलवार को हो गया। पांडेडीह में आयोजित नृत्य गीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक आनंद महतो उपस्थित हुए। उन्होंने सोहराय पर्व को संस्कृति का प्रतीक बताते हुए इसके संरक्षण हेतु पर्व को धूमधाम से मनाने पर बल दिया। पूर्व विधायक ने मांदर बजाकर लोगों की हौसला आफजाई की। मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र किसको, मुखिया गणेश महतो, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, नुनु लाल हेंब्रम, सोनाराम मुर्मू, मनोहर हेंब्रम, बुद्धू किसको, समेत सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top