आदिवासी युवक प्रभु मुर्मू ने पेश की ईमानदारी की मिशाल बैंक से मिले अतिरिक्त एक लाख रुपए को बैंक को

Advertisements

 

आदिवासी युवक प्रभु मुर्मू ने पेश की ईमानदारी की मिशाल
बैंक से मिले अतिरिक्त एक लाख रुपए को बैंक को लौटाया
डीजे न्यूज,बगोदर, गिरिडीह : बगोदर प्रखंड के जरमुन्ने पश्चिमी पंचायत के आदिवासी बाहुल गाँव गैड़ाही के प्रभु मुर्मू ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है।
एसबीआई बैंक बगोदर शाखा में पैसे की निकासी के दौरान गलती से बैंक ने उसे एक लाख से अधिक रुपए दिए थे।
प्रभु मुर्मू ने जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार को सूचना देते हुए बैंक में पहुंचकर मिले अतिरिक्त एक लाख रुपए को शाखा प्रबंधक को वापस कर दिया। इसे लेकर बैंक प्रबंधक ने प्रभु मुर्मू को उपहार स्वरूप देते हुए सम्मानित किया।
शाखा प्रबंधक ने कहा कि प्रभु मुर्मू के द्वारा यह ईमानदारी की एक मिशाल है। वह अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। जिला परिषद दुर्गेश कुमार ने भी प्रभु मुर्मू के द्वारा इस ईमानदारी की प्रशंसा की है। मौके पर विक्की कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top