पूर्व पार्षद प्यारेलाल महतो की मनाई गई जयंती विधायक मथुरा ने प्यारेलाल की प्रतिमा का किया अनावरण

Advertisements

पूर्व पार्षद प्यारेलाल महतो की मनाई गई जयंती

विधायक मथुरा ने प्यारेलाल की प्रतिमा का किया अनावरण

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या छह के पूर्व पार्षद दिवंगत प्यारेलाल महतो की जयंती शक्ति सेवा सदन बांस कपुरिया के परिसर में सोमवार को मनाई गई। सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, दिवंगत पूर्व पार्षद की पत्नी कल्पना महतो, पुत्र झामुमो के कतरास नगर अध्यक्ष सुमित महतो व अमित महतो सहित परिवार के अन्य सदस्य व आमजनों ने तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने पूर्व पार्षद के द्वारा आमजनों के हित में उठाए गए कल्याणकारी कार्यों पर ‌प्रकाश डाला।

प्रतिमा का अनावरण

जयंती के अवसर पर सेवा सदन के पास स्थित प्यारेलाल महतो उद्यान में दिवंगत प्यारेलाल की प्रतिमा का अनावरण सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में टाटा सिजुआ ग्रुप के चीफ विकास कुमार,  सिजुआ कोलियरी हेड संजीव कुमार ठाकुर, हेड बीसीपीपी अनुराग श्रीवास्तव , सीनियर मैनेजर एचआरएम हिमांशु शेखर, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सिजुआ शाखा अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व सचिव नीलकंठ नारायण महतो, भेलाटांड़ कोलियरी के अध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व सचिव जनक लाल, पूर्व अध्यक्ष नयन चांद महतो, झामुमो नेता पवन महतो, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, मदन महतो, कृतिवास महतो, बैजनाथ महतो, शकरू महतो, बाबूनाथ महतो, शंकर चौहान, दयाल महतो, असीम त्रिगुनाइत, सुबोध कुमार, संजय राय, बसंत महतो, आनंद महतो, प्रतोष महतो, दुर्गा चरण मरांडी, चंदन राय चौधरी, परवेज इकबाल, दिनेश महतो, शंभू प्रसाद, खीटु प्रसाद, राजेंद्र पासी, विशाल चौहान, बीरू सिंह, गौरीपति महतो, मो. रियाज, अमल‌ महतो, ललित महतो, कृष्णा मंडल, कृष्णा महतो, रंजीत महतो, शिव कुमार, रसीद अंसारी, हलीम अंसारी, राजीव कुमार आदि हैं।‌

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top