



भू माफियाओं के खिलाफ थाना पहुंचे ग्रामीण

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): रैयती व सरकारी भूमि को भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर रविवार को धावाचिता पंचायत अंतर्गत सालदाहा मौजा के ग्रामीण राजगंज थाने पहुँचे।
भू माफियायों द्वारा सरकारी व पुस्तैनी जमीन हड़पने की कोशिश का ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर उनके खिलाफ दर्ज कराए गए मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले में कुछ वैसे ग्रामीणों को भी नोटिस भेजा गया जो की घटना के वक्त स्थल पर मौजूद भी नहीं थे। ग्रामीणों का कहना है की जिस जमीन पर दावा किया जा रहा है उसके एक बड़े हिस्से में वो पुस्तो से रह रहे हैं। साथ ही बाकी बचे जमीन का उपयोग करते रहे हैं। अचानक एक व्यक्ति 17 दिसंबर को जेसीबी लेकर पहुंचता है और इस जमीन पर अपना दावा पेश करते हुए जमीन खाली करने को कहता है। आखिर वो कैसे जमीन खाली कर दें। उन्हें तो यह भी पता नही है की वो कब से इस जमीन पर रह रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है भू माफिया द्वारा 5 एकड़ से अधिक की जमीन पर दावा किया जा रहा है। उसमें से ज्यादातर हिस्सा सालदाहा स्थित छोटी पहाड़ी का है। आखिर इस सरकारी जमीन का रजिस्ट्री उन्होंने किस तरह अपने काम कराया, इसकी जांच जरूरी है। पुलिस ने ग्रामीणों को आगामी 10 जनवरी को थाना बुलाया है ताकि बैठक कर मामले को सुलझाया जा सके।




