Advertisements




प्रबंध काव्य ‘धरानंदनी’ को मिला बड़ा सम्मान, डॉ. मीतू सिन्हा होंगी सम्मानित

डीजे न्यूज,धनबाद : स्टार्ट अप इंडिया और के.ए. पब्लिकेशन, पुणे (महाराष्ट्र) संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2024–25 में प्रकाशित पुस्तकों का चयन किया गया। इसमें प्रबंध काव्य वर्ग से धनबाद की लेखिका डॉ. मीतू सिन्हा की पुस्तक ‘धरानंदनी’ को साहित्य भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया है।
इस संबंध में पत्र जारी कर लेखिका को सूचना दी गई है।
‘धरानंदनी’ एक प्रबंध काव्य है, जो माता सीता की जीवन यात्रा, उनके त्याग, संघर्ष और धैर्य पर आधारित है।
साहित्य प्रेमियों ने इस उपलब्धि को डॉ. मीतू सिन्हा के रचनात्मक योगदान की बड़ी उपलब्धि बताया है।




