भाजपा किसान मोर्चा आगामी चुनावों और सांगठनिक कार्यों के लिए तैयार 

Advertisements

भाजपा किसान मोर्चा आगामी चुनावों और सांगठनिक कार्यों के लिए तैयार  

 

पूर्वी टुंडी में भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात, अटल बिहारी वाजपेयी को भी किया याद 

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी (धनबाद) : भाजपा किसान मोर्चा द्वारा टुंडी विधानसभा अन्तर्गत पूर्वी टुंडी के जमडीहा बूथ संख्या 97 में रविवार को जिला स्तरीय ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर कुमार साव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ओर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

कार्यक्रम के उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने अटल जी के विराट व्यक्तित्व, उनके राजनीतिक सफर और उनकी प्रेरणादायी कविताओं पर चर्चा करते हुए उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया गया।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के निर्देशानुसार कार्यक्रम के उपरांत ‘टिफिन बैठक’ का आयोजन हुआ। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने एसआईआर और संगठन की मजबूती पर संवाद किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रमंडलीय प्रभारी सुरेश महतो, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुंभकार राजेश चौधरी, प्रदेश मंत्री हीरामन नायक जिला प्रभारी अजय सिंह सरोज महतो शंकर चंद्र दा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि किसान मोर्चा आगामी चुनावों और सांगठनिक कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार है। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भीमलाल भंडारी अजीत कुंभकार और बूथ अध्यक्ष विजय महतो ,विनोद महतो,प्रेम महतो,मनोज महतो,सुभाष महतोसहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top