मनकडीहा पंचायत भवन में भाजपा मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत 

Advertisements

मनकडीहा पंचायत भवन में भाजपा मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत 

डीजे न्यूज, मनकडीहा (गिरिडीह) : भाजपा भरकट्टा मंडल एवं जरीडीह मंडल अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह का आयोजन आज मनकडीहा पंचायत भवन में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन टूपलाल वर्मा ने कुशलता पूर्वक किया। हाल ही में परवीन प्रभाकर एवं लक्ष्मण सिंह को संबंधित मंडलों का अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद यह समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर दोनों नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा की एकता, संगठनात्मक मजबूती और उत्साह साफ झलकता नजर आया।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दिखा पार्टी का जोश और एकजुटता

अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से देवनाथ राणा, सांसद प्रतिनिधि बिरनी सह जिला मंत्री भाजपा गिरिडीह, मनोज सिंह, वरिष्ठ नेता नारायण पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मुखिया निरंजन कुमार वर्मा, के.के. वर्मा, सतेंद्र राउत, सूरज सुमन (जिप सदस्य), बैजनाथ यादव, रामू यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह जोश से भरा रहा और मंच से वक्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यकर्ताओं में आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top