Advertisements




मर्सी हॉस्पिटल के डॉ. विवेक डोकानिया को ईएनटी क्षेत्र में उत्कृष्टता पुरस्कार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया सम्मानित
डीजे न्यूज, गिरिडीह : मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. पीएच मिश्रा ने बताया कि हॉस्पिटल के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विवेक डोकानिया को ईएनटी (कान, नाक एवं गला) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान झारखंड के सम्मानित स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा दिया गया।
डॉ. विवेक डोकानिया को यह पुरस्कार उनके द्वारा ईएनटी के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान, रोगियों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं एवं निरंतर समर्पण के लिए दिया गया। इस उपलब्धि पर मर्सी हॉस्पिटल प्रबंधन, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे अस्पताल के लिए गौरव का क्षण बताया है।
