Advertisements




थानेदार ने बांटे कंबल

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):कड़ाके की ठंड को देखते हुए बलियापुर के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने सोमवार की शाम जरूरतंदों के बीच कंबल वितरण किया। दूधिया मोड़ के पास आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने स्तर से एक सौ लोगों के बीच कंबल बांटे। मालूम हो कि ठंड के बढ़ जाने से लाचार लोगों की समस्याएं बढ़ गई है। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व पंचायत प्रतिनिधि अख्तर अंसारी, एकलाख अंसारी, विजय मंडल, कन्हाई सरदार आदि थे।
