एक कंबल-एक मुस्कान शीत राहत अभियान पूर्णाडीह जोर पकड़ा 

Advertisements

एक कंबल-एक मुस्कान शीत राहत अभियान पूर्णाडीह जोर पकड़ा

 

जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर ठंड से पहुंचाई राहत 

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति द्वारा संचालित राज्यस्तरीय शीत राहत सेवा अभियान एक कंबल–एक मुस्कान को साप्ताहिक अभियान के रूप में लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्णाडीह मंडल में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तर्वे, उपाध्यक्ष साहिल एकघरा एवं केंद्रीय सदस्य आदिव्य एकघरा उपस्थित रहे। इनके मार्गदर्शन में पूर्णाडीह मंडल के युवाओं द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कर ठंड से राहत पहुंचाई गई। इस साप्ताहिक अभियान को पूर्णाडीह मंडल स्तर पर सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष दिलीप वैश्यखियार, कोषाध्यक्ष नितिन राम सेठ, हाकिम राम पंकज गुप्ता, अजीत राम, सुनील कुमार गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, नवयुवक समिति सचिव राजदीप गुप्ता एवं गौरव गुप्ता की अहम भूमिका रही। वहीं अभियान के संचालन एवं समन्वय में केंद्रीय नवयुवक समिति के उप संगठन मंत्री सह एरिया कोऑर्डिनेटर प्रभाकर गुप्ता तथा अमर सेठ का विशेष योगदान रहा। अध्यक्ष संजीत तर्वे ने कहा कि यह अभियान सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। साप्ताहिक रूप में चल रहे इस अभियान के माध्यम से राज्य के सभी मंडलों में जरूरतमंदों तक लगातार राहत पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top