फतेहपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पीड़िता को बरामद कर पुलिस ने दंपति को किया गिरफ्तार

Advertisements

फतेहपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पीड़िता को बरामद कर पुलिस ने दंपति को किया गिरफ्तार

डीजे न्यूज, जामताड़ा : फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैराबनी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देह व्यापार के एक मामले का खुलासा किया है। छापामारी के दौरान एक पीड़िता को बरामद किया गया, जबकि देह व्यापार के संचालन में संलिप्त महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार को फतेहपुर थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम कैराबनी स्थित राज होटल में अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के उपरांत अधोहस्ताक्षरी के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन कर विधिवत छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में इस कांड में एक पीड़िता को बरामद किया गया। वहीं देह व्यापार के संचालन में संलिप्त संगीता कुमारी एवं उसके पति पप्पू राणा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपने घर में देह व्यापार संचालन की बात स्वीकार की है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

संगीता कुमारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पति पप्पु राणा

पप्पु राणा, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता माथुर राणा

दोनों निवासी – ग्राम कैराबनी, थाना फतेहपुर, जिला जामताड़ा।

जब्त सामान (गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर):

VIVO कंपनी का मोबाइल, IMEI नंबर – 867325079061779, 867325079061761, जिसमें लगा सिम नंबर – 8910112927

Redmi कंपनी का मोबाइल, IMEI नंबर – 861888077231260, 861888077231278, जिसमें लगा सिम नंबर – 7070761848

One Plus कंपनी का मोबाइल, IMEI नंबर – 863809074043231, 863809075053223, जिसमें लगा सिम नंबर – 8294006277 (प्लास्टिक कवर सहित)

पीड़िता का आधार कार्ड

पप्पू राणा द्वारा पीड़िता को रखे गए कमरे से बिस्तर के नीचे से 04 अदद मिथुन सिल्की स्मूथ कंडोम के पैकेट

छापामारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी

अनु० पु० पदा०, नाला

पु०नि०, कुण्डहित प्रभाग

पु०नि०, नाला प्रभाग

महिला थाना प्रभारी, जामताड़ा

पु०अ०नि० बृजन राम (प्रभार थाना प्रभारी, फतेहपुर थाना)

स०अ०नि० राजा बाबु (फतेहपुर थाना)

हव० अम्बीका मांझी (फतेहपुर थाना)

आ०/637 बिपीन कुमार यादव (फतेहपुर थाना)

म०आ०/14 मुन्नी सोरेन (पुलिस केंद्र, जामताड़ा)

म०आ०/162 पुष्पा कुमारी (पुलिस केंद्र, जामताड़ा)

सरदार गणेशनाथ सिंह (फतेहपुर थाना)

पुलिस द्वारा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top