Advertisements




नागपुरी गीत व नृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झारखंड आंदोलन के पुरोधा पूर्व सांसद दिवंगत विनोद बिहारी महतो की स्मृति में उनके समाधि स्थल पर सप्ताहव्यापी विनोद मेला का आयोजन किया गया है। गुरुवार की रात लोहरदगा के नागपुरी कला जत्था की टीम ने आकर्षक नागपुरी नृत्य गीत प्रस्तुत किया। दर्शकों ने कार्यक्रम की काफी सराहना किया। नागपुरी कलाकार लोकनाथ लोहरा की टीम ने इस दौरान एक से बढ़कर एक नागपुरी नृत्य गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठंड के बावजूद कार्यक्रम को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
उद्घाटन मेला कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता राहुल कुमार महतो ने किया। कलाकारों में रमेश महली, भीखराम उरांव, विजय असुर, महावीर बेक, छोटू आदि शामिल थे।
