पलानी व रघुनाथपुर में धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ

Advertisements

पलानी व रघुनाथपुर में धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पलानी एवं रघुनाथपुर पैक्स में सोमवार को विभाग के निर्देश पर धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन संपन्न हुआ। पलानी में पूर्व विधायक आनंद महतो, जबकि रघुनाथपुर में जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया। रघुनाथपुर पैक्स प्रबंधक सुबल चंद्र महतो एवं पलानी पैक्स के अध्यक्ष हराधन सिंह चौधरी ने बताया कि इस वर्ष रघुनाथपुर केंद्र को 10 हजार क्विंटल एवं पलानी केंद्र को 3 हजार क्विंटल धान खरीद का टारगेट दिया गया है। मौके पर रघुनाथपुर पैक्स में पंचायत समिति सदस्य रविंद्र नाथ महतो, राजू महतो, शर्मा देवी, सुशीला देवी, वही पलानी पैक्स में प्रबंधक हीरेन चंद्र मंडल, अधिवक्ता साहब राम महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top