



इंटर स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप का साक्षी बना धनबाद

टीम व व्यक्तिगत वर्ग में धनबाद अव्वल
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद के खेल इतिहास में पहली बार इंटर स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप ‘छोटानागपुर कप’ का सफल आयोजन केके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, गोविंदपुर, में किया गया। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड शोबुकाई शितो-र्यू कराटे द्वारा किया गया।
चैंपियनशिप में झारखंड, बिहार एवं पश्चिम बंगाल से आए 170 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सोम शेखर (सीइओ, केके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स) एवं केके पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आकाश राय द्वारा किया गया। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक वक्तव्य दिया, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
चैंपियनशिप विश्व कराटे महासंघ (WKF) के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अंतर्गत संपन्न हुई, जिनका सभी निर्णायकों, रेफरी, खिलाड़ियों एवं आयोजकों द्वारा सख्ती से पालन किया गया।
समापन समारोह केके टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी. के. सिंह परिहार एवं खेल शिक्षक अमृतो बिस्वास द्वारा किया गया। दोनों ने अपने प्रेरणादायक समापन भाषण में खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस आयोजन के मुख्य आयोजक एम.डी. इस्लाम रहे, जिन्हें सभी टीम सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रेफरी संतोष कुमार ठाकुर (मास्टर मार्टिन, बिहार), सानिया झा (झारखंड), माइकल फिलिप्स (पश्चिम बंगाल), अमर कुमार महतो (पश्चिम बंगाल), निर्णायक विशाल कुमार रवानी, एम.डी. शमीम अंसारी, महेंद्र, नगेंद्र बारी, प्रियंका भट्टाचार्जी, महेश कुमार राम
तकनीकी सहयोग – राज सांचू राजवार, परवीन (किक बॉक्सिंग सेक्रेटरी, झारखंड), आशीष कुमार चौहान
का विशेष योगदान रहा।
प्रतियोगिता परिणाम
टीम व व्यक्तिगत वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद ने
टीम काता, व्यक्तिगत काता, व्यक्तिगत कुमिते एवं टीम कुमिते में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रामगढ़ ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
पश्चिम बंगाल एवं बिहार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता –
फुल मून ओरांव, साक्षी हेंब्रम, प्रियंशी सिंह, रक्षा कुमारी, अक्षया, आराध्या कुमारी, जया कुमारी
बालक वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता –
आर्यन भुटिया, दक्ष रवानी, आरव रवानी, ईशान मोहन झा, अनिकेत अर्श
रजत पदक विजेता –
सास्वत, युशरा परवीन, रिया कुमारी, शिबानी, सबा परवीन, अरिजीत सौर्य
कांस्य पदक विजेता –
सौर्य, साक्षी हेंब्रम, गरिमा भास्कर, अनन्या पांडेय, विक्रांत सौर्य, शिवम कुमार, रौनक मंडल
इस ऐतिहासिक आयोजन ने धनबाद को राज्य एवं राष्ट्रीय कराटे मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई और भविष्य में ऐसे और बड़े खेल आयोजनों की मजबूत नींव रखी।




