Advertisements




विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दूधिया स्थित मलिक टोला से घी जोड़िया तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। उक्त पथ निर्माण का कार्य करीब डेढ़ करोड़ की लागत से किया जाना है। मौके पर पंचायत के मुखिया उत्तम चौबे, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, उप प्रमुख आशा देवी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के हैदर अली, अकबर अंसारी, संजय चौबे, विजय मंडल, जब्बार अंसारी, राकेश चौबे, सिराजुल अंसारी, मंजूर अंसारी आदि थे।
