Advertisements




भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):बलियापुर भाजपा पूर्वी मंडल कार्यालय में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बलियापुर पूर्वी एवं बलियापुर पश्चिम मंडल के लिए नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती एवं सुनील मोदक को सम्मानित किया गया। भाजपा नेत्री तारा देवी एवं अन्य नेताओं ने दोनों अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, वरिष्ठ नेता संतलाल प्रमाणिक, धरणीधर मंडल, विश्वजीत मुखर्जी, आशीष मुखर्जी आदि थे।
