संथाली गीतों पर झूमे खरिकाबाद के ग्रामीण

Advertisements

संथाली गीतों पर झूमे खरिकाबाद के ग्रामीण

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):खरिकाबाद गांव में रविवार को कराम विनती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर गांव के माझी हड़ाम एवं नायकी हड़ाम ने पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा की। पूजा कार्यक्रम के पश्चात गांव में नृत्य गीत का दौर शुरू हो गया।  पश्चिम बंगाल के शिकारकुहू गांव से मोतीलाल हांसदा के नेतृत्व में आए संथाली संस्कृत टीम के कलाकारों ने दिन भर संथाली नृत्य गीत प्रस्तुत किया। गांव की महिला पुरुषों ने सामूहिक रूप से दिनभर नाचते गाते रहे। संथाल समाज के सनातन सोरेन, रतिलाल टुडू, रतन मरांडी, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, सोहन सोरेन, नरेश हेंब्रम, सोनाराम मुर्मू, सुधीर हांसदा, धरणीधर किस्कू, जीतलाल किस्कू समेत काफी संख्या में ग्रामीण थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top