Advertisements

गढ़वा पटाखा कांड का मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश
डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिवार को दुःख की इस विकट घड़ी में सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। साथ ही, जिला प्रशासन को मामले की जांच का निर्देश भी दिया है।