



सर्वधर्म सामूहिक विवाह 18 जनवरी को

डीजे न्यूज, धनबाद: हीरापूर स्थित वेडिंग विल्स मैरेज हाॅल मे सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति की बैठक बुधवार को चेयरमैन मनजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की प्रत्येक वर्ष की भांति लगातार 12वें वर्ष भी 18 जनवरी को गोल्फ ग्राउण्ड धनबाद में 101 जोड़े का विवाह सभी धर्म से जुड़े लड़के एव लड़कियों की जा रही है।
यह विवाह बिल्कुल निशुल्क की जाती है।
अभी तक लगभग 50 फार्म जोड़ों के द्वारा ली जा चुकी है। बैठक में निर्णय लिया गया की प्रत्येक जोडे़ को आवश्यकतानुसार घर बसाने के लिए सामाग्री समिति की ओर से दी जाएगी।
बारात एव सारात के लिए लगभग 10 हजार लोगों की खाने की व्यवस्था की जा रही है।
समिति के उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगी और शाम 5 बजे विदाई समारोह की जायेगी।
महिला विंग की जया सिंह ने बताया कि सभी दुल्हन को तैयार कर मंच तक की व्यवस्था की जा रही है।
रजिस्ट्रेशन फार्म बेकारबांध स्थित पंडित डेकोरेटर, चिरागोडा स्थित होटल उड लैण्ड के समीप तथा मनीटाड़ स्थित ब्यूटी डेकोरेटर में नि:शूल्क दी जा रही है।
बैठक में भरत भगत, दिलीप कुमार सिंह, तारक नाथ दास, नीरज कुमार शाहा, संजय कुमार तिवारी, रंजन श्रीवास्तव, समीरन सरकार, गुडडु साव, नवीन कुमार, संगीता जैसवाल, सरिता सिंह, प्रिया सिह, अर्चना, पुष्पा आदि मौजूद थे।
