पचंबा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, हरिचक में मातम

Advertisements

पचंबा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, हरिचक में मातम

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मामला हरिचक का है, जहां मंगलवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव देखा। घटना स्थल गिरिडीह जिला भाजपा कार्यालय के पास बताया जा रहा है।

ग्रामीणों की सूचना पर पचंबा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान हरिचक निवासी 30 वर्षीय प्रकाश दास, पिता टुपलाल दास के रूप में की गई है।

मृतक के परिजन सुमित कुमार दास ने बताया कि सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि प्रकाश दास की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top