सम्मेलन में संगठन को सशक्त बनाने पर दिया जोर

Advertisements

सम्मेलन में संगठन को सशक्त बनाने पर दिया जोर

डीजे न्यूज, धनबाद: देवघर में शनिवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का संकल्प लिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन सशक्तिकरण एवं आगामी रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया। सम्मेलन में धनबाद महानगर,  धनबाद ग्रामीण, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, चतरा, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, देवघर एवं गोड्डा जिला के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
धनबाद से विधायक राज सिन्हा, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, रीता यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, प्रियंका देवी,मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, किशोर मंडल सहित सभी पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कमेटियों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सम्मेलन में उपस्थिति दर्ज की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top