Advertisements



राजधानवार में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

डीजे न्यूज, राजधानवार, गिरिडीह :
गिरिडीह के धनवार अंचल के घोड़थम्बा क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एक हाईवा वाहन को अवैध पत्थर के साथ जब्त किया गया। वाहन बिना वैध चालान और सुरक्षा मानकों का पालन किए हुए ओवरलोड चल रहा था।
अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन और अंचल अधिकारी यशवंत कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त निगरानी जारी रहेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
