संविधान हमारा मार्गदर्शक, देश की आत्मा:अनुपमा सिंह

Advertisements

संविधान हमारा मार्गदर्शक, देश की आत्मा:अनुपमा सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: संविधान दिवस के अवसर पर  कांग्रेसी नेत्री सह वर्किंग प्रेसिडेंट (राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर यूनियन) अनुपमा सिंह ने  प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि भारत का संविधान न सिर्फ देश की कानून व्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि यह हर नागरिक को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का भरोसा देता है।

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र से ऊपर उठ कर एक ऐसे भारत की कल्पना की थी जहाँ हर व्यक्ति को समान अवसर मिले।
संविधान हमें अधिकार ही नहीं, कर्तव्य निभाने की भी प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में संविधान के मूल्यों—लोकतंत्र, सेक्युलरिज़्म, सहिष्णुता और सामाजिक न्याय—को मजबूत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे संविधान के प्रति जागरूक रहें और देश की एकता व अखंडता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ।
उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम सब मिलकर ही एक सशक्त, समावेशी और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top