



विधायक राज ने सीएम नीतीश को दी बधाई

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। विधायक ने नई मंत्रिपरिषद के सभी नवनियुक्त मंत्रियों को भी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह टीम बिहार के विकास के लिए ऊर्जा व संकल्प से परिपूर्ण है।
अपने संदेश में विधायक राज सिन्हा ने कहा—
“नीतीश कुमार सुशासन, विकास और स्थिर नेतृत्व के पर्याय हैं। उनके नेतृत्व में बिहार ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है। नवगठित मंत्रिपरिषद के साथ वे राज्य के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, कानून-व्यवस्था की मजबूती और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए नए आयाम स्थापित करेंगे।”
राज सिन्हा ने एनडीए नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एनडीए एक सशक्त, स्थिर और विकासोन्मुख गठबंधन के रूप में उभर कर सामने आया है। बिहार में यह शपथ ग्रहण समारोह उसी विश्वास, सहयोग और सामूहिक नेतृत्व का परिणाम है। केंद्र और राज्य मिलकर बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकते हैं।”
उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड का भावनात्मक और सामाजिक संबंध बेहद गहरा है। इस नई सरकार के गठन से दोनों राज्यों के बीच विकास, व्यापार, संस्कृति और जनकल्याण के रास्ते और मजबूत होंगे।
