राज सिन्हा को झारखंड का उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर भाजपा धनबाद जिला महानगर में हर्ष जिलाध्यक्ष ने कहा यह जनता का सम्मान, धनबाद का गौरव बढ़ा

Advertisements

श्रवण राय, जिलाध्यक्ष

राज सिन्हा को झारखंड का उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर भाजपा धनबाद जिला महानगर में हर्ष

जिलाध्यक्ष ने कहा यह जनता का सम्मान, धनबाद का गौरव बढ़ा

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष श्रवण राय एवं पूरी जिला कमेटी ने झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद के विधायक राज सिन्हा को ‘उत्कृष्ट विधायक सम्मान’ प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
विधानसभा स्थापना दिवस 22 नवंबर को उन्हें यह विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा, जिसे धनबाद की जनता ने गौरव के रूप में स्वीकार किया है।

जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि विधायक राज का ‘उत्कृष्ट विधायक’ चुना जाना धनबाद के परिश्रमी, विकासोन्मुख और जागरूक जनसमर्थन का सम्मान है। विधानसभा के भीतर उनकी सक्रियता, जनहित के मुद्दों पर मजबूत आवाज़ और क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों ने उन्हें जनता का प्रिय जनप्रतिनिधि बनाया है। भाजपा धनबाद महानगर उनके नेतृत्व में जनसेवा के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रही है।”

मानस प्रसून, जिला महामंत्री

जिला महामंत्री मानस प्रसून एवं धनेश्वर महतो ने कहा कि यह सम्मान विधायक राज सिन्हा के अथक परिश्रम, जमीन से जुड़े जनसंपर्क और हर वर्ग के बीच उनकी मजबूत पकड़ का परिणाम है। धनबाद के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने राजनीति को सेवा का वास्तविक रूप दिया है।
जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, वीरेंद्र हांसदा,  विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद एवं महेश पासवान ने कहा कि विधायक राज सिन्हा  ने धनबाद की सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरी सुविधाओं को लेकर जिस निरंतरता से कार्य किया है, वह अनुकरणीय है। उनका सम्मान पूरा धनबाद भाजपा परिवार का सम्मान है।”

पंकज सिन्हा, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक 

जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार ने कहा कि,  विधानसभा में उनकी तार्किक बहस, दस्तावेज़-आधारित प्रस्तुतियाँ और विपक्षी सवालों का सटीक जवाब उन्हें अलग पहचान देते हैं। जनता के मुद्दों पर उनकी तत्परता ने उन्हें राज्य का उत्कृष्ट विधायक बनाया है।
रीता यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विभा रानी सिंह,गीता सिंह, सोनी सिंह, किरण सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा, स्वच्छता, उद्यमिता और जनसुविधाओं के लिए विधायक द्वारा किए गए कार्यों ने धनबाद की बहनों-बेटियों में नया विश्वास जगाया है। यह सम्मान महिलाओं की आकांक्षाओं का भी सम्मान है।

अजय निषाद, जिला उपाध्यक्ष

निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, किशोर मंडल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, तमाल राय, रूपेश पासवान ने कहा कि
“राज सिन्हा युवाओं के वास्तविक प्रेरणास्रोत हैं — चाहे खेल को बढ़ावा देना हो, रोजगार से जुड़ी योजनाओं की पैरवी करनी हो या शिक्षा-सुविधा बढ़ानी हो। उनका सम्मान युवाओं की उम्मीदों को ऊर्जा देता है।”

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top