



धनबाद की डॉ मीतू सिन्हा पुणे में कुलभूषण पुरस्कार से सम्मानित

धरानंदिनी, सागर मंथन एवं लंका दहन के माध्यम से साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया सम्मान
डीजे न्यूज, धनबाद: सावरकर भवन पुणे में केए पब्लिकेशन, मुंबई के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में धनबाद की डॉ मीतू सिन्हा को उत्कृष्ट लेखन के लिए कुलभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ मीतू को यह पुरस्कार उनकी लगातार प्रकाशित रचनाओं धरानंदिनी, सागर मंथन एवं लंका दहन के माध्यम से साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। आज के दौर में जब कविताओं की महता समाप्त हो रही है तब डॉ मीतू का प्रबंध काव्य और खंडकाव्य की रचना करना विशेष रूप से वर्णनीय है। इन्हें पहले भी साहित्यि के क्षेत्र में कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इनकी कुल 11 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है और तीन प्रकाशनाधीन है।
