69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में सुधीर ने लहराया परचम स्वर्ण पदक जीतकर शक्ति काॅलेज का मान बढ़ाया

Advertisements

69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में सुधीर ने लहराया परचम

स्वर्ण पदक जीतकर शक्ति काॅलेज का मान बढ़ाया

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की अगुवाई में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भाग लेने गए झारखंड के अंडर-19 बालक ताईक्वांडो खिलाड़ी सुधीर कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड को सत्र 2025-26 का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। यह प्रतियोगिता इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भगवती नगर, जम्मू में 9 से 13 नवम्बर  तक आयोजित की गई थी। सुधीर कुमार ने 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंदी जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी को 2-0 से पराजित किया।
सुधीर ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में सीबीएसई टीम को 2-0 से, सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 2-0 से तथा फाइनल में जम्मू-कश्मीर को 2-0 से हराया। सुधीर ने पूरे प्रतियोगिता में एक भी राउंड गंवाए बिना यह स्वर्ण पदक हासिल किया, जो उनके शानदार खेल कौशल और दृढ़ निश्चय का प्रमाण है। इस उपलब्धि पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए, सोरेंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे राज्य की जीत है। सुधीर ने जिस जोश, संयम और आत्मविश्वास के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी है, वह उनको कड़ी मेहनत और कोच के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी सफलता झारखंड के सभी नवोदित खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सुधीर कुमार की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा, उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह , कोच अविनाश राम, टीम मैनेजर इम्तियाज हुसैन एवं एम. मोदस्सर, साथ ही राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। राज्य स्तर पर यह उपलब्धि झारखंड के स्कूली खेलों की निरंतर प्रगति और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के मार्गदर्शन में विकसित हो रही खेलो झारखंड पहल की सफलता को दर्शाती है। सुधीर कुमार ने यह सिद्ध कर दिया है कि झारखंड को मिट्टी में प्रतिभा और जज्बा दोनों मौजूद हैं, जिन्हें उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर राष्ट्रीय मंच पर चमकाया जा सकता है।
सुधीर शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर
काॅलेज सिजुआ के छात्र हैं। मंगलवार को स्कृल परिसर में आयोजित सादे समारोह में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने बुके, शॉल एवं माला पहनाकर  सुधीर कुमार को सम्मानित किया। साथ ही उनके कोच यमुना प्रसाद एवं सुधीर के अभिभावक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य अरुण ने कहा कि महाविद्यालय के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। हमारे यहां के छात्र देश भर में महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। सुधीर कुमार ने महाविद्यालय का मान बढ़ाया है।
प्रो उत्तम कुमार महतो प्राचार्य विनोद बिहारी महतो महिला इंटर कॉलेज, प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो राखेहरी महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो संजय गोप, प्रो इंदु कुमारी, प्रो नेहा कुमारी, नागेन्द्र महतो, एस नारायण, मोहित कुमार महतो, जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो,अभिमन्यु महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी ,लाजवंती देवी, अनीता देवी, फूल कुमारी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो ने सुधीर को बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top