मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखाएं केवल झारखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सराहनीय कार्य कर रही : ढुलू महतो

मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखाएं केवल झारखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सराहनीय कार्य कर रही : ढुलू महतो

डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : सांसद ढुलू महतो ने कहा कि मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखाएं केवल झारखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सराहनीय कार्य कर रही है। सम्मेलन की सदस्यों में सेवा भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। उन्होंने कहा कि वह मारवाड़ी महिला सम्मेलन के कार्यों में पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। सोमवार को गोविंदपुर पहुंचकर सांसद ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय प्रमुख एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रेणु दुदानी तथा समाजसेवी गोविंद दुदानी से मुलाकात की और उनसे संगठन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। दुदानी के आवास पर सांसद ने कई लोगों से बातचीत की। सांसद ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय प्रमुख एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रेणु दुदनी से संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गोविंदपुर क्षेत्र की सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी विभिन्न लोगों से ली। दुदानी ने सांसद महतो को क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों से अवगत कराया। व्यापार की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने करीब 1 घंटे तक लोगों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सांसद ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने की बात कही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top