राष्ट्र की संपत्ति और भविष्य हैं बच्चे: प्राचार्य अरूण

Advertisements

राष्ट्र की संपत्ति और भविष्य हैं बच्चे: प्राचार्य अरूण

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद):शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में नेहरू जयंती के अवसर पर पं. जवाहर लाल नेहरू के तस्वीर पर  माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार महतो ने  कहा कि नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। वे कहते थे कि बच्चे राष्ट्र के सबसे बड़ी संपत्ति और भविष्य हैं। बच्चों के प्रति उनके इस स्नेह के कारण हम उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाते हैं और उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर झारखंड स्थापना दिवस भी मनाया गया।
छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार के खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो अविनाश कुमार, प्रो राखेहरी महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया,बप्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो नागेन्द्र महतो, प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो, प्रो चमन महतो, प्रो संजय गोप,नेहा कुमारी, मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी ,लाजवंती देवी, अनीता देवी, फूल कुमारी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top