बाल विवाह मुक्त अभियान की दी जानकारी

Advertisements

बाल विवाह मुक्त अभियान की दी जानकारी

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद): बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छत्रुटांड़ में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सौ दिवसीय अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में  जिला समन्वयक नईमुद्दीन अंसारी ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए  को गिनाते हुए इसे बच्चों के लिए खतरा बताया। ट्रस्ट की सचिव हलिमा एजाज़ ने अधिक से अधिक लोगों तक बाल विवाह के खिलाफ संदेश पहुँचाने की तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान में स्कूली बच्चों, कालेज की छात्र छात्राओं समेत सभी धर्मों के धार्मिक गुरुओं एवं हितधारकों से संपर्क किया जाएगा।
मौके पर एएनएम इतु लक्ष्मी चक्रवर्ती, सुनीता देवी, शंकर नाग, सहिया हेना अंजूम, बसंती देवी, रेणु देवी, हसीबुन खातून, खुदेजा खातून, ममता देवी, शहनाज बानो, किरण देवी, आशा देवी, कजली देवी आदि मौजूद थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top