रबी फसलों की तकनीक से अवगत हुए किसान
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):झारखंड स्थापना के रजत जयंती के मौके पर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में रबी फसल पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी एवं सीओ मुरारी नायक ने संयुक्त रूप से किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने गेहूं, चना, सरसों आदि की खेती पर प्रकाश डाला। मौके पर बीपीआरओ मोहम्मद आलम, बीएओ अजय पासवान, लक्ष्मी नारायण महतो के अलावा विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि एवं कृषक मित्र मौजूद थे।