Advertisements



धोखरा पंचायत के पांच लाभुकों को मिला अबुआ आवास का लाभ
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):झारखंड स्थापना के रजत जयंती समारोह के मौके पर सिंदरी विधायक के प्रतिनिधि शीतल दत्ता ने धोखरा पंचायत के विभिन्न टोला में अबुआ आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया।
मौके पर मुखिया उषा देवी, रोजगार सेवक मो गुलाम सोरोंबर, पंचायत सचिव कपील देव सिंह, मुखिया प्रतिनिधि नरेश महतो, उप मुखिया पुष्पा महतो, पंचायत समिति सदस्य प्रमिला देवी, पंसस प्रतिनिधि विश्वनाथ महतो, वार्ड सदस्य पूजा कुमारी, मनोज बाउरी, दिलीप बाउरी, जुड़न सोरेन, अनिल महतो, आमोद बाउरी, मानिक महतो आदि मौजूद थे।