Advertisements
कपुरिया पंचायत के पांच लाभुकों को मिला अबुआ आवास की चाभी
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के अवसर पर बाघमारा प्रखंड के कपुरिया पंचायत में बुधवार को अबुआ आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। मुखिया ममता देवी तथा पर्यवेक्षक आशीष रंजन ने पांच लाभुकों को आवास की चाभी प्रदान की। लाभुकों में वासनी देवी (कपुरिया), रामस्वरूप महतो (कपुरिया), रीना कुमारी (रूदी), ममता देवी (रूदी) तथा रिंकू देवी (बांधडीह) शामिल हैं।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दिनेश महतो, पंचायत सचिव हीरालाल नापित, रोजगार सेवक सुधीर रजवार, कार्तिक महतो, किशोर महतो, मीरा देवी, पार्वती देवी, डोली देवी, छुमिया देवी, शांति देवी, उमा देवी, बिजली देवी, गाजू महतो आदि थे।