जनजातीय गौरव पखवाड़ा के महत्व से अवगत हुए विद्यार्थी

जनजातीय गौरव पखवाड़ा के महत्व से अवगत हुए विद्यार्थी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर शिक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रहे जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत गुरुवार को विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को जनजातीय गौरव पखवाड़ा के महत्व पर विस्तार ढंग से बताया गया। छात्र छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ी के प्रधान शिक्षक दिलीप कुमार गोप एवं राजकीयकृत मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक आदित्य प्रसाद मिर्धा ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दूसरी ओर उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेतटांड़ में छात्र-छात्राओं के बीच संकुल स्तरीय कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर के बच्चे प्रथम एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेतटांड़ के बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मौके पर बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, नारायण पंडित, बीआरपी शंकर गोराय, प्रधान शिक्षक प्रदीप कुमार मंडल, साधन मंडल, सुभाष गोराय , अमित मंडल, मिहिर कुमार मंडल, बुधन मुर्मू, दिलीप मंडल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top