सेवानिवृत्ति पर फोरमैन को दी विदाई

Advertisements

सेवानिवृत्ति पर फोरमैन को दी विदाई

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): गोलकडीह विद्युत सब स्टेशन मे कार्यरत फोरमैन शिवलाल महतो के सेवानिवृत्ति होने पर सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिवलाल को भावभीनी विदाई दी गई।
अभियंता एसके सिंह के स्थानांतरण पर उन्हें भी विदाई दी गई।
परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह एवं प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह ने दोनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
पीओ ने कहा कि कंपनी के नियम के तहत एक दिन सभी को सेवानिवृत्ति होना है। भगवान से प्रार्थना हैं की यहां से जाने के बाद स्वस्थ रहे व खुश रहे। सेवानिवृत्ति की राशि को सही तरीके से इस्तेमाल करें ताकि उनके जीवन यापन चल सके।
प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि शिवलाल महतो की कमी खलेगी। इनके बताए रास्ते पर उनके सहयोगी को चलना होगा। सबको मिलकर प्रयास करना होगा ताकि उनकी कमी के कारण कोई दिक्कत ना आए।
अभियंता एसके सिंह के बारे में भी बताया गया कि काम के प्रति सदा तत्पर रहते थे।
अध्यक्षता देवेंद्र कुमार सिंह ने की। संचालन सिमेवा नेता बुद्धू यादव कर रहे थे।
मौके पर अभियंता दीपेंद्र यादव, शोभी  यादव, आलोक कुमार सिंह, फोरमैन इंचार्ज दिलीप रजक, संजय साव, सुखराम रवानी, चंद्रा रवानी, जितेंद्र, नंदजी, कारू दास, कैलाश सिंह, भगवान प्रसाद नोनिया आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top