


राजगंज इलाके में उत्साह के साथ मनाया गया छठ पर्व
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद) : लोक आस्था के महापर्व छठ राजगंज इलाके में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। राजगंज के लुसाडीह, खरनी, चुटयारो, बाबूडीह आदि गांवों में छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की काफी उत्साह देखी गई। डोमनपुर निवासी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी के आवास पर दूसरी बार धूम – धाम के साथ पर्व मनाया गया। प्रसाद ग्रहण करने वालों में जिप सदस्य वाणी देवी , भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह , उपाध्यक्ष रामप्रसाद महतो , मनोरोग चिकित्सक सह समाजसेवी डा० संजय कुमार , भाजपा नेता विक्रम पाण्डेय , आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हलधर महतो , जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी , गिरधारी महतो , उदयपुर पंचायत के मुखिया प्रेम महतो , राजगंज पंचायत के मुखिया वंदना बरई , बड्स गार्डन स्कुल के प्रबंधन प्रमोद चौरसिया, बागदाहा पंचायत के मुखिया बाबू लाल महतो , भोलानाथ महतो , चन्द्रवंशी समाज के जिला अध्यक्ष बिनोद रवानी , झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष धीरेन रवानी , विधायक पुत्र दिनेश कुमार महतो , युवा राजद के जिला अध्यक्ष लखपति सिंह , जितेश रंजन , विजय कुमार , समाजसेवी संदीप अग्रवाल , दिनेश तिवारी , प्रीतम चौरसिया , महेन्द्र प्रसाद , हनुमान गोयल, अनिल कुमार महतो, शुभम रवानी आदि शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुदाम देवी , दिनेश कुमार रवानी , सीमा देवी , सावित्री देवी , गणेश रवानी , सुषमा देवी , राहुल कुमार रवानी , तुषार कुमार , किशोर कुमार , मनीष कुमार महतो , रुपा कुमारी , पूनम कुमारी , पिन्टु रवानी , सुमित कुमार रवानी , निर्मल रवानी , विदया सुधा , अक्षत राज आदि ने अहम भूमिका निभाई।
