झारखंड टेनिस टूर्नामेंट में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन 

झारखंड टेनिस टूर्नामेंट में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन 

लक्ष्य राज युगल में विजेता एवं एकल में उपविजेता बने 

डीजे न्यूज, धनबाद : जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में चल रहे झारखंड स्टेट टेनिस टूर्नामेंट के अंडर- 14 बालक वर्ग में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के लक्ष्यराज सिंह ने युगल वर्ग का खिताब जीत लिया जबकि एकल वर्ग में उसे उपविजेता रहना पड़ा।

युगल के फाइनल में लक्ष्यराज एवं सूर्यांश ने जीत एंड पार्टनर को 5-2 से हराया । एकल फाइनल में लक्ष्यराज को रांची की जीत के हाथों 6- 4 से हारना पड़ा। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की ही समर प्रताप सिंह एवं अर्थ कुमार ने युगल वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

इन खिलाड़ियों की जीत पर क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर हर्षित अग्रवाल, प्रिंसिपल श्रीमती शर्मिला सिंहा, यूनियन क्लब के अमितेश सहाय , विजय अग्रवाल, विनोद सिंहा, संतोष सिंह, कंचन सिंह, असीत सहाय, राहुल विश्वकर्मा, मिथिलेश कुमार , चांदनी राजपूत, सुप्रिया सलोनी , राहुल नारंग आदि ने बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top