कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने किया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण

कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने किया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने गुरुवार को बीसीसीएल के कोयला भवन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, डीआईजी (सीआईएसएफ) राजीव मिश्रा, महाप्रबंधक (ईएंडएम) राजीव रंजन करण एवं महाप्रबंधक (ईएंडटी) पी. के. मिस्त्री सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान बीसीसीएल के ईएंडटी विभाग द्वारा विभिन्न आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणालियों की कार्यप्रणाली का विस्तृत प्रदर्शन किया गया। इस क्रम में खदानों, कोल डंप एवं वे-ब्रिज पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग, वे-ब्रिज ऑटोमेशन सिस्टम, एएनपीआर आधारित वाहन पहचान प्रणाली, आरएफआइडी आधारित बूम बैरियर सिस्टम तथा जीपीएस आधारित वाहन निगरानी प्रणाली की जानकारी दी गई।

साथ ही आईसीसीसी के माध्यम से विभिन्न परिचालन स्थलों की गतिविधियों एवं डिजिटल प्रणालियों की केंद्रीकृत निगरानी का लाइव प्रदर्शन किया गया। इन तकनीकी प्रणालियों के एकीकृत उपयोग से कोयला परिवहन एवं संबंधित परिचालन गतिविधियों की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने तथा पारदर्शिता बढ़ाने में सहायता मिल रही है।

बीसीसीएल आधुनिक डिजिटल तकनीकों के माध्यम से परिचालन दक्षता, पारदर्शिता एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए खनन एवं कोयला परिवहन गतिविधियों के आधुनिकीकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top