छठ व्रतियों को नहीं होने दी जाएगी किसी तरह की परेशानी: विधायक रागिनी सिंह, छठ घाटों पर  गोताखोर रहेंगे तैनात

Advertisements

छठ व्रतियों को नहीं होने दी जाएगी किसी तरह की परेशानी: विधायक रागिनी सिंह,

छठ घाटों पर  गोताखोर रहेंगे तैनात

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में व्रतियों के लिए छठ घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को विधायक रागिनी सिंह झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजा तालाब  छठ घाट का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। छठ पर्व को देखते हुए सभी घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी तरह से की जाये, ताकि छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान विधायक ने तालाब में जलस्तर देख पूजा के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने तालाब की गहराइयों का आकलन करते हुए गहरे पानी ओर पुल की तरफ बेरिकेटिंग करने का निर्देश दिया। छठ के दौरान लाइट व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि सभी बिंदुओं पर छठ पूजा आयोजन समिति से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया के  ऐतिहासिक राजा तालाब पर काफी संख्या में छठ व्रती का आगमन होता है। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक होती है। इनके साथ बच्चे भी होते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा और व्रतियों के लिए कपड़ा चेंजिंग रूम की व्यवस्था घाट पर करने का निर्देश दिया गया है।  उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह छठ पर्व को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर कटिबद्घ है। उन्होंने कहा कि व्रतियों को छठ पूजा के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। छठ व्रतियों और बच्चों के सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उन्होंने प्रशासन से तत्काल गोताखोरों की तैनाती की मांग की।

निरीक्षण के दौरान अवधेश साव, अरुण साव, दिलीप भारती, जितेन्द्र सिंह, अरविंद यादव, पिंकू चौबे, सुनील यादव, रघु राम, संजय महतो, सौरभ शर्मा, संतोष शर्मा, झूलन सिंह,अरिंदम बनर्जी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top