महाकाल का दिव्य जलाभिषेक और मधुर श्यामा संगीत की धुनों से वातावरण होगा भक्तिमय

Advertisements

महाकाल का दिव्य जलाभिषेक और मधुर श्यामा संगीत की धुनों से वातावरण होगा भक्तिमय
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):कतरास पोस्ट ऑफिस रोड स्थित काली मंदिर इस बार भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सार्वजनिक काली पूजा समिति  के तत्वावधान में आयोजित पूजनोत्सव के दौरान मां काली की नयनाभिराम प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडाल को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। उक्त जानकारी पूजा समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को दी। पदाधिकारियों ने बताया कि 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है।

इस दौरान महाकाल का दिव्य जलाभिषेक और मधुर श्यामा संगीत की धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा।

दिव्य प्रतिमा का निर्माण गोधर के प्रसिद्ध मूर्तिकार चुदु पंडित ने किया है, जबकि आकर्षक साज-सज्जा का कार्य अखिलेश चौहान गोचर द्वारा किया जा रहा है।

विद्युत सज्जा में बुलेट लाइट और पुरुलिया विशेष विद्युत श्रृंखला का प्रयोग कर पंडाल को विशेष रूप से सजाया गया है।
मजबूत पंडाल निर्माण का कार्य संदीप साव द्वारा किया गया है। यह पूजा समिति अपनी अनूठी साज-सज्जा के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। पूजा पंडाल में झींझनी पहाड़ी और जतराई की झलक भी देखने को मिलेगी।
समिति ने इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों, बिजली विभाग, प्रेस मीडिया एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग से यह आयोजन संभव हो पाया है।
मौके पर ईश्वरी नारायण पाण्डेय,  सौरव  सिंह, राहुल रजक, उत्तम चौरसिया, अमर राजगढ़िया, शुभम अग्रवाल, ऋषभ रजक, दिवाकर गतिम सिन्ध, अंजनी पाण्डे, सत्यम सिंह, उमेश रजक, प्रकाश पटवा, सिद्धार्थ रजक, मुकेश रजक, सुजीत रजक , कुणाल चौरसिया, यश चौरसिया, गोलू पाण्डे, उमेश विश्वकर्मा, मयंक पाण्डे, अरनन चौधरी, मनीष चौरसिया, प्रकाश रजक, ‘भरत सिन्हा, पृथ्वी राज, अमन रजक, राज सिन्हा थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top