विनोद पांडेय के हरमू आवास पहुंचे हेमंत-कल्पना, माता जलेश्वरी के निधन पर जताया शोक 

Advertisements

विनोद पांडेय के हरमू आवास पहुंचे हेमंत-कल्पना, माता जलेश्वरी के निधन पर जताया शोक 

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को राज्य समन्वय समिति के सदस्य स-झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची स्थित आवास पहुंचकर उनकी माता जलेश्वरी देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विनोद कुमार पाण्डेय एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

मालूम हो कि रविवार को राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी का निधन हो गया था। जलेश्वरी देवी जी अपने पीछे चार पुत्र एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top