

बलियापुर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन,
पर्व त्योहारों में करें स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रर्जन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में सोमवार को भाजपा की ओर से विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान और नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स के माध्यम से हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा के क्षेत्र में भी देश काफी आगे बढ़ रहा है।नरेंद्र मोदी सरकार के पूर्व हमारा देश इंपोर्टर हुआ करता था, लेकिन आज हमारा भारत एक्सपोर्टर बन गया है।
रक्षा राज्य मंत्री ने भारतीय पर्व त्योहारों में लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने अपील की। साथ ही इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।
वक्ताओं में बोकारो के पूर्व जिला अध्यक्ष भारत यादव, धनबाद के ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह, भाजपा नेत्री तारा देवी, निताई रजवार, मनोज मिश्रा, धरणीधर मंडल, जगदीश रवानी, विश्वजीत मुखर्जी, अरविंद पाठक, बेगू ठाकुर, संतलाल प्रमाणिक, भाजपा के विभिन्न मंडल अध्यक्ष एवं वरीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ के आगमन पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता देकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
कुर्मी विकास मोर्चा बलियापुर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंप कर झारखंड के कुर्मी जाति को आदिवासी की सूची में शामिल करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में राजू महतो, मुक्तेश्वर महतो आदि थे।
