आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

Advertisements

आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में 13 अक्टूबर को आयोजित होने वाले आत्मनिर्भर भारत संकल्प के धनबाद विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ, आमंत्रित अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क अभियान की बिंदुवार समीक्षा की गई।
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को साकार करने का संकल्प है। इसके माध्यम से जन-जन को स्वावलंबन, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, रोजगार सृजन एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से जुटने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हिंदुस्तान में रक्षा, कृषि और सेमीकंडक्टर उत्पादन जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। रक्षा में स्वदेशी क्षमताएं बढ़ाने, कृषि उपकरणों पर जीएसटी कम करने के साथ सरकार ने आत्मनिर्भर भारत 3.0 के तहत 2.65 लाख करोड़ के प्रोत्साहन पैकेज की भी घोषणा की है, जिसमें रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाली योजनाएं शामिल हैं।
विधायक ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारी को स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के लिए सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाई।
जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि अभियान का मुख्य फोकस सामाजिक, आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्थानीय उद्योगों को सशक्त करना और नागरिक सहभागिता बढ़ाना है।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश रही ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोड़ना और हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुंचना है।
संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी ने किया।
बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रमा सिन्हा, फुल जोशी , अभिमन्यु कुमार , जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, अरुण राय , भाजयूमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रामजीत भुइयाँ , ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, रणजीत सिंह बिल्लू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, मुखिया रमेश सिंह, मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, किशोर मंडल , कृष्णा रावत , सूरज पासवान, राजाराम दत्त , गीता सिंह, निर्मल प्रधान, रवि सिन्हा, सत्येंद्र मिश्रा, मनोज रिंकू , शुभम बनर्जी , सुप्रभात कुमार, रंजय सिंह, तमाल राय, राजकुमार मंडल, सुमन सिंह ,मौसम सिंह ,मुकेश सोनी, गुड्डू वर्मा, अशोक गुप्ता ,धर्मेंद्र , सदानंद प्रसाद बरनवाल, राजेश रजक ,विकास मिश्रा , इंद्रजीत दे, मेघनाथ वर्मा आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top