Advertisements


राजगंज में दो कंटेनर के बीच टक्कर, एक जख्मी
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): शनिवार की शाम करीब 7 बजे राजगंज में एनएच पर दो कंटेनरों की टक्कर में एक कंटेनर चालक घायल हो गया। दोनों कंटेनर नोएडा दिल्ली से कोलकाता की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसे बचाने के प्रयास में कंटेनर चालक ने वाहन को दूसरी लेन में मोड़ दिया। इसी दौरान दूसरे लेन के कंटेनर से टक्कर हो गई।
हादसे में एक कंटेनर चालक कानपुर के आशीष भदोरिया घायल हो गया। उसे कमर में चोटें आईं है। चालक को राजगंज गश्ती पुलिस ने स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों कंटेनरों को जप्त कर लिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर यातायात सामान्य किया।
