

साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर में शुक्रवार को साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर के डॉ त्रिवेणी कुमार महतो ने कहा की साइबर सुरक्षा केवल सरकार या कंपनियों का दायित्व नहीं है बल्कि यह हर इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को इसके प्रति सजग एवं जागरूक रहने की जरूरत है। डॉ रवि कुमार ने साइबर सुरक्षा की दृष्टि से हर विद्यालय में साइबर सुरक्षा सेल बनाने पर बल दिया जबकि प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिन्हा ने साइबर अपराध से बचने के लिए सर्वप्रथम मोबाइल में जाली फोन कॉल को पहचानने की जरूरत बताया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के बीच ऑनलाइन क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया , जिसमें शीला कुमारी प्रथम, पाखी कुमारी द्वितीय एवं प्रियंका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों में चयनित प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। संचालन आशुतोष सिंह कर रहे थे। सरजू दास, हसनैन अंसारी, अरविंद सिंह आदि थे।
